मणिपुर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.5 मापी गई

Summary :

पहले भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.5 मापी गई जिसका केंद्र रात आठ बजकर 12 मिनट पर मोइरांग शहर से 13 किलोमीटर दूर विष्णुपुर जिले में था। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि इसके बाद दूसरे भूकंप की तीव्रता 2.6 थी जो इसी शहर से 20 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम दूर स्थित था।

कोरोना महामारी के बीच सोमवार देर शाम मणिपुर में एक के बाद एक भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। भूकंप के दोनों झटके 13 मिनट के अंदर लगे। इसकी तीव्रत रिक्टर स्केल पर  5.5 मापी गई है। यह जानकारी राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने दी।

पहले भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.5 मापी गई जिसका केंद्र रात आठ बजकर 12 मिनट पर मोइरांग शहर से 13 किलोमीटर दूर विष्णुपुर जिले में था। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि इसके बाद दूसरे भूकंप की तीव्रता 2.6 थी जो इसी शहर से 20 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम दूर स्थित था। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के कारण किसी जानमाल की क्षति की फिलहाल सूचना नहीं है।
बता दें पिछले दिनों देश के कई हिस्सों में भूकंप आ चुके हैं। बीते कुछ दिनों पहले राजस्थान के झुंझुनू में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए थे।जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.2 मापी गई। वहीं,  बीते महीने अप्रैल में दिल्ली-एनसीआर में भी हल्की तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। 

Desk Team