महाराष्ट्र के पालघर जिले में शुक्रवार को 3.5 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह जिला मुंबई के नजदीक है और यहां बीते एक साल में भूकंप के कई हल्के झटके आए हैं।
क्षेत्रीय आपदा प्रबंध प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संतोष कदम ने बताया कि शुक्रवार को आए भूकंप के झटके से किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है। इसका केंद्र पालघर शहर से पांच किलोमीटर दूर था।
भूकंप सुबह चार बजकर 32 मिनट पर आया।


Download Android App
Download iOS App



