असम में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर मापी गई 3.7 तीव्रता

Summary :

असम के तेजपुर में गुरुवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.7 मापी गई। भूकंप तेजपुर से 35 किमी पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में आया था।

असम के तेजपुर में गुरुवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.7 मापी गई। भूकंप तेजपुर से 35 किमी पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में आया था। इस बात की जानकारी नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी ने दी है। भूकंप का समय सुबह 10 बजकर 19 मिनट बताया जा रहा है।हालांकि अभी इससे जानमाल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है। भूकंप के झटके महसूस होने पर कई जगह लोग घरों से बाहर निकल आए। इससे पहले 31 अक्‍टूबर को महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के सिरोंचा तालुका में 4.3 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया था।
जिले के अधिकारी ने बताया था कि भूकंप की वजह से संपत्ति या जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ। यह भूकंप रविवार शाम छह बजकर 48 मिनट पर रिक्टर पैमाने पर 4.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के हवाले से बताया गया था कि भूंकप का केंद्र सतह से 77 किलोमीटर नीचे था। भूकंप का झटका तेलंगाना की सीमा पर प्रणहिता नदी के नजदीक जाफराबाद चक गांव में दर्ज किया गया था।

Desk Team