गुजरात में 24 घंटे के अंदर दूसरा भूकंप, रिएक्टर स्केल पर 4.4 आंकी गई तीव्रता

Summary :

रविवार को कच्छ में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया था। झटके महसूस होने के तुरंत बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल गए।

गुजरात में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। पिछले 24 घंटे के अंदर दूसरी बार गुजरात की धरती पर हलचल हुई। सोमवार को कच्छ में दोपहर 12 बजकर 57 मिनट पर भूकंप का झटका मसहूस किया गया। भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 4.4 आंकी गई। भूकंप का केंद्र कच्छ से 15 किलोमीटर दूर रहा। 
इससे पहले रविवार को कच्छ में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया था। झटके महसूस होने के तुरंत बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। शुरुआती खबरों के मुताबिक, भूकंप का केंद्र कच्छ बताया जा रहा है। कच्छ में भचाऊ के 10 किमी अंदर भूकंप का केंद्र रहा है।
बताया जा रहा है कि रविवार रात से लेकर अब तक 11 बार छोटे-बड़े भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। जिसके बाद से लोगों के मन में भय व्याप्त है। भूकंप के झटकों से कुछ जगहों पर छत का हिस्सा टूटकर गिर गया। वहीं, कहीं सड़क पर खड़ी कार हिलने लगी, जिसका वीडिया सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ।

Desk Team