चुनाव की तैयारियों का आकलन करने के लिए EC की टीम हिमाचल और गुजरात के दौरे पर जाएगी

Summary :

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे बृहस्पतिवार से हिमाचल प्रदेश के तीन-दिवसीय दौरे पर होंगे। वे राज्य सरकार के शीर्ष अधिकारियों से मिलकर तैयारियों की समीक्षा करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि चुनाव सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

चुनाव आयोग (Election Commission) का दल बृहस्पतिवार से चुनावी राज्य गुजरात और हिमाचल प्रदेश में चुनाव तंत्र की तैयारी का आकलन करने के लिए दौरा करेगा।  आयोग द्वारा चुनावों की घोषणा से पहले चुनावी राज्यों का दौरा करना आम बात है।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे बृहस्पतिवार से हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh )के तीन-दिवसीय दौरे पर होंगे। चुनाव सुचारू रूप से संपन्न हो सके इसलिए वे राज्य सरकार के शीर्ष अधिकारियों से मिलकर तैयारियों की समीक्षा करेंगे। 
कुमार और पांडे के सोमवार को गुजरात (Gujarat) दौरे पर जाने की संभावना है।हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभाओं का कार्यकाल क्रमशः आठ जनवरी, 2023 और 23 फरवरी, 2023 को समाप्त होगा और किसी सदन के पांच साल के कार्यकाल की समाप्ति के छह महीने के भीतर आयोग कभी भी चुनाव करा सकता है।

Desk Team