प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के युवा नेता रऊफ शरीफ को हिरासत में ले लिया है। शरीफ देश से भागने की फिराक में था, मगर ईडी ने समय पर कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया।
ईडी के सूत्रों के अनुसार, शरीफ को केरल के तिरुवनंतपुरम अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से हिरासत में लिया गया है। सूत्रों का कहना है कि वह देश से भागने की फिराक में था, मगर एजेंसी ने तत्पर कार्रवाई करते हुए उसकी इस योजना पर पानी फेर दिया।
ईडी के एक सूत्र ने कहा कि शरीफ धनशोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) मामले में वांछित (वॉन्टेड) है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश पुलिस को भी हाथरस मामले में उसकी तलाश है और वह उस मामले में भी वांछित है।
सूत्र ने दावा किया कि शरीफ ने अवैध रूप से 2020 में ओमान और कतर से अपने खाते में लगभग दो करोड़ रुपये प्राप्त किए और इस धनराशि का विध्वंसक गतिविधियों के लिए इस्तेमाल होने का संदेह है। शरीफ महामारी का बहाना बनाते हुए सम्मन भेजे जाने पर पेश नहीं हो रहा था और काफी समय से छिपा हुआ था।


Download Android App
Download iOS App



