प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को केरल सोना तस्करी से संबंधित मामले में निलंबित आईएएस अधिकारी एम शिवशंकर को गिरफ्तार कर लिया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
तस्करी मामले में धन के लेनदेन की जांच कर रही ईडी ने केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन के प्रधान सचिव रहे शिवशंकर को करीब छह घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया।
इससे पहले, केरल उच्च न्यायालय द्वारा शिवशंकर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद ईडी के अधिकारियों ने तिरुवनंतपुरम स्थित एक आयुर्वेद अस्पताल पहुंचकर शिवशंकर को हिरासत में ले लिया था जहां वह इलाज करा रहे थे।
इसके बाद शिवशंकर को कार से यहां ईडी कार्यालय पूछताछ के लिए लाया गया था।


Download Android App
Download iOS App



