जमीन घोटाला : एकनाथ खडसे पर ED की कार्रवाई, जब्त हुई 5 करोड़ रुपए की संपत्ति

Summary :

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भोसारी एमआईडीसी भूमि सौदा मामले में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता एकनाथ खडसे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भोसारी एमआईडीसी भूमि सौदा मामले में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता एकनाथ खडसे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने शुक्रवार को पूर्व राजस्व मंत्री की लोनावाला और जलगांव स्थित करीब 5 करोड़ रुपये की संपत्तियों को जब्त कर लिया है।
इस मामले में ईडी ने खड़से पर एक्शन से पहले उनके दामाद गिरीश चौधरी को गिरफ्तार किया था। ईडी इस मामले में एकनाथ खड़से से पूछताछ भी कर चुकी है। पूछताछ के लिए ईडी ऑफिस पहुंचे एकनाथ खड़से ने तब करवाई को राजनीति से प्रेरित बताया था।
क्या है मामला 
साल 2016 में, जब खडसे देवेंद्र फडणवीस की सरकार में राजस्व मंत्री थे। खडसे पर आरोप है कि उन्होंने अपने पद का फायदा उठाते हुए कुछ सरकारी अफसरों पर दबाव बनाया कि वे पुणे के भोसारी इलाके में एमआईडीसी के 3.1 एकड़ का एक प्लॉट उन्हें 3.75 करोड़ रुपए में देने की मंजूरी दे दें जबकि उस वक़्त बाजार में इसकी कीमत 31.01 करोड़ थी। 

Desk Team