जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल की प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत खत्म हो गई हो गई लेकिन उन्हें आगे क़ानूनी कार्यवाही का सामना करना पड़ेगा क्योकि उन्हें आज विशेष धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) अदालत के समक्ष पेश किया गया। अदालत के आदेश अनुसार नरेश गोयल को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा जाए।
गोयल की पत्नी कैंसर से जुंझ रही
गोयल की तरफ से क़ानूनी पैरवी करने वाली टीम ने उनकी पत्नी के स्वास्थ्य स्थिति का हवाला देते हुए अदालत में आवेदन दायर किया था। उनकी पत्नी इस समय कैंसर से पीड़ित है और गोयल ने टेलीफोन के माध्यम से वाट करने की इजाजत मांगी है।
आर्थर रोड जेल भेजा
अदालत ने इस अनुरोध पर विचार करते हुए उन्हें आर्थर रोड जेल भेजने का फैसला लिया। हालाँकि, अदालत ने मानवीय आधार पर कुछ रियायतें दीं।कैद के दौरान, गोयल को चिकित्सा आवश्यकताओं के आधार पर घर का बना भोजन, आवश्यक दवाएं, कपड़े और यहां तक कि तकिए और गद्दे का उपयोग करने की अनुमति दी जाएगी। नरेश गोयल की कानूनी परेशानियां तब शुरू हुईं जब उन्हें 1 सितंबर, 2023 को 538 करोड़ रुपये की कथित राशि से जुड़े केनरा बैंक धोखाधड़ी मामले से संबंधित आरोप में गिरफ्तार किया गया।


Download Android App
Download iOS App



