ED Raid IPAC Prateek Jain Home: प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने IPAC कोलकाता के प्रमुख प्रतीक जैन के आवास और कार्यालय पर छापा मारा है। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में की जा रही है। सीएम ममता बनर्जी को जैसे ही इसकी जानकारी मिली वह प्रतिक जैन के घर पहुंच गई। उन्होंने कहा, क्या ED और अमित शाह का काम पार्टी की हार्ड डिस्क और उम्मीदवारों की सूची जब्त करना है? सीएम ममता ने छापेमारी पर रिएक्शन देते हुए केंद्र पर लोकतंत्र कुचलने का आरोप लगाया है।
ED Raid News Today: अमित शाह पर बरसी ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ईडी की छापेमारी पर तीखा हमला किया है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या ईडी और गृह मंत्री अमित शाह का काम उनकी पार्टी की हार्ड डिस्क और उम्मीदवारों की सूची जब्त करना है। ममता ने इसे घटिया और शरारती कार्रवाई करार दिया।
सीएम ने कहा कि मेरी पार्टी के सभी दस्तावेज उठा लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, “एक तरफ पश्चिम बंगाल में SIR प्रक्रिया के जरिए मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं, दूसरी तरफ इस तरह की कार्रवाई भी की जा रही है।”
#WATCH | Kolkata | West Bengal CM Mamata Banerjee says, “…Is it the duty of the ED, Amit Shah to collect the party’s hard disk, candidate list?… The nasty, naughty Home Minister who cannot protect the country and is taking away all my party documents. What will be the result… https://t.co/idhFZnWuEj pic.twitter.com/rMjcef7Vhn
— ANI (@ANI) January 8, 2026
ED Raid In Kolkata: प्रतीक जैन के घर ED की रेड

ED सूत्रों के अनुसार, प्रतीक बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर रहते हैं। ED अधिकारी उनके घर पर तलाशी अभियान चला रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने सेक्टर 5 में I-Pac के कार्यालय पर भी छापेमारी की। लेकिन यह तलाशी अचानक क्यों हुई? ED सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली से ED के अधिकारी कल रात कोलकाता पहुंचे थे। अधिकारियों ने आज कोलकाता में तीन जगहों पर तलाशी शुरू की। इसमें प्रतीक के घर के साथ-साथ, iPac के कार्यालय और पोस्टा में एक बिजनेसमैन के घर की भी तलाशी ली जा रही है।
I-PAC की स्थापना प्रशांत किशोर ने की थी
आपको बता दें कि I-PAC की स्थापना प्रशांत किशोर ने 2014 के लोकसभा चुनावों में की थी। 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद से I-PAC तृणमूल कांग्रेस और बंगाल सरकार के साथ काम कर रही है, हालांकि प्रशांत किशोर अब फुल टाइम राजनीति में आ गए हैं। I-PAC ने 2021 विधानसभा चुनावों में पार्टी को भारी बहुमत से सत्ता में वापस लाने और 2024 के लोकसभा चुनावों में भी अहम भूमिका निभाई थी।
यह भी पढ़ें: मां से दुश्मनी के कारण 6 साल की मासूम की गला रेतकर हत्या, शव को नाले में फेंका; आगे का जानकर पुलिस भी हैरान


Download Android App
Download iOS App




