आईएलएंडएफएस मामले में ED ने छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में 12 जगहों पर की छापेमारी

Summary :

ईडी ने इस साल फरवरी में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) द्वारा दर्ज एक मामले के आधार पर धनशोधन निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत धन शोधन का मामला दर्ज किया था।

आईएलएंडएफएस (इंफ्रास्ट्रक्चर लीजिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज) मामले में शिकंजा कसते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 12 से अधिक जगहों पर छापे मारे। ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि केंद्रीय वित्तीय जांच एजेंसी डिफॉल्टर कंपनी से जुड़े मामले में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के 12 स्थानों पर तलाशी ले रही है। 
अधिकारी ने कहा कि डिफॉल्टर कंपनी को इसके बैंक खाते में 111.29 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हुई। अधिकारी ने हालांकि उन लोगों के नाम साझा करने से इनकार कर दिया, जिनके परिसरों पर छापे मारे गए हैं। ईडी ने इस साल फरवरी में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) द्वारा दर्ज एक मामले के आधार पर धनशोधन निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत धन शोधन का मामला दर्ज किया था। 
नई दिल्ली स्थित एनसो इंफ्रास्ट्रक्चर के निदेशक आशीष बेगवानी की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने आपराधिक साजिश और जालसाजी के लिए भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। 

Desk Team