अंडरवर्ल्ड और उससे जुड़ी संपत्तियों की खरीद-फरोख्त से संबंधित धन शोधन के मामले की जांच के तहत मुंबई में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी चल रही है। ईडी के अधिकारी दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर के मुंबई स्थित आवास पर भी पहुंचे है। जांच एजेंसी की इस करवाई की रडार में एक नेता भी है।
महाराष्ट्र की राजधानी में लगभग 10 स्थानों पर तलाशी ली जा रही है। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण कानून (पीएमएलए) के अंतर्गत की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि एक नेता से जुड़े कुछ परिसरों पर भी छापा मारा गया है। ईडी के अधिकारी हसीना पारकर के मुंबई स्थित आवास पर छापेमारी के लिए पहुंचे हैं।
शिवसेना नेता संजय राउत बोले- भाजपा के कुछ नेता अगले चंद दिनों में जेल में होंगे
ईडी, मुंबई और आसपास के इलाकों में कई जगहों पर छापेमारी कर रही है। ये पिछले मनी लॉन्ड्रिंग मामले से जुड़े हैं जिसमें गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम और उसके सहयोगी शामिल हैं। एक संपत्ति सौदा है जो जांच के दायरे में है जिसमें महाराष्ट्र के एक वरिष्ठ राजनेता भी कथित रूप से अन्य लोगों के साथ शामिल हैं।


Download Android App
Download iOS App



