ED ने जब्त की जैकलीन फर्नांडीज की फिक्स्ड डिपॉजिट, अभिनेत्री का कहना- यह मेरी मेहनत की कमाई है

Summary :

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने कहा है कि करोड़पति ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के पीएमएलए मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनकी सावधि जमा (एफडी) को कुर्क कर लिया है। यह अपराध की कमाई नहीं है, बल्कि उनकी मेहनत का पैसा है।

जैकलीन ने पीएमएलए अधिकारियों को दिए अपने जवाब में कहा कि सुकेश के साथ अफेयर होने से पहले उन्होंने एफडी करवा ली थी, जो उनकी गाढ़ी कमाई थी।
जैकलीन ने अपने जवाब में आगे कहा कि वह मेहनत से कमाए पैसों को तब से डिपॉजिट कर रही हैं, जब उन्हें यह भी नहीं पता था कि इस दुनिया में कोई सुकेश चंद्रशेखर भी है। ईडी ने हाल ही में जैकलीन की कई एफडी को ‘अपराध की आय’ करार देते हुए कुर्क की है। बीते दिनों ईडी द्वारा दायर चार्जशीट में जैकलीन को आरोपी के रूप में नामित किया गया था।

Desk Team