ED अधिकारियों पर हमला करवाने वाले टीएमसी नेता शेख शाहजहां (Shahjahan Sheikh) के खिलाफ सीबीआई ने जांच तेज कर दी है। अब जांच एजेंसी उन सभी लोगों से पूछताछ करेगी जिससे शाहजहां ने हमले से पहले फोन पर बात की थी। ED अधिकारियों को विश्वास है कि इस पूछताछ के बाद इस नतीजे पर आसानी से पहुंचा जा सकेगा कि आखिर शेख शाहजहां ने ED और CAPF अधिकारियों पर हमला करने की योजना कैसे बनाई?
- ED ने नेता शेख शाहजहां के खिलाफ जांच तेज कर दी है
- अब जांच एजेंसी उन सभी से पूछताछ करेगी जिनसे शाहजहां ने फोन पर बात की थी
CBI को दो फोन कॉल के बारे में मिली जानकारी
सूत्रों के मुताबिक, CBI को दो फोन कॉल के बारे में जानकारी मिली है। यह वे फोन कॉल हैं, जो कि शाहजहां ED अधिकारियों पर हमले के आधे घंटे पहले किए थे। ये फोन कॉल सत्ताधारी दल के विधायक और संदेशखाली के दो ब्लॉकों से त्रिस्तरीय पंचायत प्रणाली के सदस्यों को किए गए थे। इसके अलावा कुछ फोन कॉल शाहजहां ने अपने बिजनेस में शामिल कुछ विश्वासपात्र लोगों को किए थे। सूत्रों ने बताया कि CBI के अधिकारी विशेष रूप से शेख शाहजहां के सत्तारूढ़ पार्टी के विधायक से लगभग 90 सेकंड तक हुई कॉल को लेकर उत्सुक हैं। जांच अधिकारियों को विश्वास है कि हमले से पहले हुई बातचीत के बारे में जानकारी जुटाकर किसी बड़े राज से पर्दा उठाया जा सकेगा।
CBI ने अब्बु हुसैन के आवास पर की छापेमारी
इससे पहले शुक्रवार को CBI ने अब्बु हुसैन के आवास पर छापेमारी की थी। अब्बु हुसैन शेख शाहजहां का करीबी और सहायक बताया जाता है। अब्बु हुसैन ही वो शख्स है, जिससे शाहजहां ने ED अधिकारियों पर हमला करने से पहले बातचीत की थी। ED 5 जनवरी को करोड़ों रुपए के राशन वितरण घोटाला मामले में छापेमारी करने पहुंची थी, ताकि मामले को लेकर दस्तावेज जुटाए जा सकें। इस बीच शाहजहां ने ईडी अधिकारियों पर हमला कर दिया।


Download Android App
Download iOS App





