हरिद्वार, संजय (पंजाब केसरी): उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर ओमकार सिंह ने चल रहे परीक्षा सत्र का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने हरिद्वार और रुड़की के कॉलेजों में औचक निरीक्षण किया। परीक्षाओं में पारदर्शिता परखने के लिए रूड़की-हरिद्वार क्षेत्र के विभिन्न लॉ, फॉर्मेसी और इंजीनियरिंग कालेजों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई छात्र नकल करते हुए पकड़े गये।
निरीक्षण के दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर ओमकार सिंह ने बीएसएम लॉ कॉलेज और बीएसआई इंजीनियरिंग कॉलेज, तारावती इंस्टिट्यूट ऑफ फॉर्मेसी, आईटीआर कॉलेज, आरसीपी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग रुड़की,फोनिक कालेज, अरिहंत लॉ कॉलेज, चमन लाल लॉ कॉलेज, अमृत लॉ कॉलेज का निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण के दौरान बीएसएम लॉ कॉलेज में 1 छात्र, बीएसआई इंजीनियरिंग कॉलेज में 1 छात्र, आरसीपी कॉलेज में 2 छात्र, अमृत लॉ कालेज में 3 छात्रों को और चमन लाल लॉ में 1 यानी कुल 8 छात्रों को नकल में संलिप्त पाये गये। इन छात्रों के पास फ्लाइंग टीम ने 4 मोबाइल फोन, 6 ब्लूटूथ ईयरफोन, 1 स्मार्टवॉच और कुछ के पास लिखित पर्चे भी पकड़े। जिनको कब्जे में लेकर तुरन्त छात्र की कॉपी लेकर कार्रवाई की गई। इसके अलावा विश्वविद्यालय के कुलपति ने विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक को तत्काल संबंधित संस्थानों से आज तक की परीक्षा संचालित किये जाने की वीडियो रिकॉर्डिंग की रिपोर्ट विश्वविद्यालय को मंगाये जाने के निर्देश दिए।
कुलपति ओमकार सिंह का कहना है इसके खिलाफ यूज ऑफ अनफियर मीन एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शैक्षिक गुणवत्ता में किसी भी तरह का कंप्रोमाइज स्वीकार्य नहीं होना चाहिए। शैक्षिक गुणवत्ता में अगर कंप्रोमाइज करेंगे तो शिक्षा की गुणवत्ता कम होगी। उन्होंने कहा शिक्षा में सुधार के लिए हर उचित सकारात्मक प्रयास विश्वविद्यालय की ओर से किए जा रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



