हरिद्वार, संजय (पंजाब केसरी): हरिद्वार रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत स्थित शिवलोक कालोनी निवासी ज्योति ने हरिद्वार के एसएसपी को एक शिकायती पत्र भेजकर ससुरालपक्ष के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की है।
हरिद्वार एसएसपी को भेजे गए शिकायती पत्र में पीडित ज्योति ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसका सुसरालपक्ष के लोगों के साथ विवाद व मुकदमें बाजी चल रही है। इसी रंजिश के कारण उसकी ननद व्यक्तिगत फोटो फेसबुक पर अपलोड करके पोस्ट कर बदनाम करने की कोशिश की है। पीडिता ने आगे बताया कि फेसबुक पर उसका फोन नंबर डालकर उसकी छवि भी खराब की गयी है। फेसबुक पर फोटो और नंबर डालने से उसके पास अंजान लोगों के फोन आने लगे है, जिससे पीडिया मानसिक रूप से परेशान है। इतना ही नहीं उसकी ननद द्वारा अभद्र टिप्पणी करते हुए पोस्ट की है, जिससे पीडिता मानसिक रूप से परेशान है और आत्मसम्मान को ठेस पहुंची है तथा मान प्रतिष्ठा धूमिल हो रही है।शिकायती पत्र के माध्यम से पीडिता ज्योति ने अपनी ननद सहित अन्य ससुरालपक्ष के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।


Download Android App
Download iOS App



