डी-कंपनी के पूर्व सदस्य एजाज लकड़ावाला ने बुधवार को पूछताछ में कई सनसनीखेज खुलासे किए। मुंबई हमलों के मास्टर माइंट दाऊद इब्राहिम के पूर्व सहयोगी ने दाऊद के पाकिस्तान में दो पते भी बताए। लकड़ावाला ने बताया कि दाऊद का पाकिस्तान में पता है- 6ए, खायबान तंजीम फेज-पांच, डिफेंस हाउसिंग एरिया, कराची।
एजाज ने दाऊद का दूसरा पता भी बताया है। उसने कहा कि दाऊद का दूसरा घर डी-13, ब्लॉक चार, क्लिफ्टन, कराची है। पूछताछ में उसने बताया कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) ने दाऊद को विदेश जाने के लिए फर्जी पासपोर्ट दिलाने में भी मदद की है।
सिंचाई घोटाला : बॉम्बे हाई कोर्ट 13 फरवरी को न्यायिक याचिका पर करेगा सुनवाई
लकड़ावाला ने बताया कि आईएसआई ने दाऊद के अलावा अनीस और छोटा शकील को भी फर्जी पासपोर्ट दिलाया है। उसने बताया कि आईएसआई की पनाह में दाऊद के साथ-साथ अनीश और छोटा शकील भी हैं। एजाज ने जांचकर्ताओं से दाऊद के कराची में होने की संभावना सबसे अधिक जताई है।


Download Android App
Download iOS App



