महाराष्ट्र के मंत्री एकनाथ शिंदे ने बीजेपी-शिवसेना गठबंधन का लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने का विश्वास व्यक्त किया और गठबंधन के कार्यकर्ताओं से इस बार जीत का अंतर बढ़ाने के लिए मेहनत करने को कहा। महाराष्ट्र में ठाणे जिले के डोम्बिवली शहर में रविवार रात शिवसेना-बीजेपी कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए शिवसेना के वरिष्ठ नेता ने चुनाव में लापरवाही नहीं बरतने या विरोधी प्रत्याशियों को कम करके नहीं आंकने को भी कहा।
एकनाथ शिंदे ने कहा, ‘‘इस बार भी हमारी जीत निश्चित है। हमारा लक्ष्य जीतने और हारने वाले प्रत्याशियों के बीच मतों का अंतर अधिक सुनिश्चित करना होना चाहिए।’’ एकनाथ शिंदे ने ठाणे में कल्याण सीट से शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे के पिछले पांच साल में अपने निर्वाचन क्षेत्र में किये गये कामों की तारीफ करते हुए दावा किया इस बार भी मतदाता उन्हें चुनेंगे।
राज्य के मंत्री रवींद्र चव्हाण ने कहा कि संसदीय क्षेत्र के डोम्बिवली इलाके में मतदाताओं ने पूर्व ने बीजेपी और शिवसेना को समर्थन किया था और बार भी वे गठबंधन प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करेंगे।
उन्होंने कहा, ‘‘यह एक महत्वपूर्ण चुनाव है और पार्टी कार्यकर्ताओं को अधिकतम अंतर से अपने प्रत्याशी की जीत सुनश्चित करनी चाहिए।’’ श्रीकांत शिन्दे कल्याण से शिवसेना-बीजेपी गठबंधन के प्रत्याशी हैं जहां उनका मुख्य मुकाबला राकांपा के बाबाजी पाटिल से है।


Download Android App
Download iOS App




