निर्वाचन आयोग का 16 सदस्यीय दल दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को नागालैंड पहुंचा। यह दल आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ बैठकें करेगा। नागालैंड में इस वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं,मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो की सरकार का कार्यकाल चार मार्च को समाप्त हो रहा है।
निर्वाचन आयोग के सूत्रों ने कहा कि यह दल जिला निर्वाचन अधिकारियों, मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के साथ, तथा पहली बार मतदान करने वाले लोगों और राजनीतिक दलों के सदस्यों के साथ बैठकें करेगा। इस बीच, नागालैंड पीपुल्स ऐक्शन कमेटी (एनपीएसी) ने शनिवार को सुबह छह बजे से छह घंटे के बंद का आह्वान किया है। एनपीएसी के एक सदस्य ने कहा कि यह बंद नगा राजनीतिक मुद्दे को सुलझाए बिना विधानसभा चुनाव कराने के विरोध में आहूत किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



