चुनाव आयोग झारखंड में विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की शुक्रवार शाम को घोषणा करेगा। आयोग के एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल अगले साल पांच जनवरी को समाप्त हो रहा है।
इस बात की संभावना थी कि आयोग झारखंड के साथ दिल्ली विधानसभा के चुनाव का कार्यक्रम भी घोषित करेगा। लेकिन आयोग ने सिर्फ झारखंड का चुनाव कार्यक्रम ही घोषित करने की जानकारी दी है। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 22 फरवरी को पूरा होगा। बता दें कि वर्तमान में झारखंड में बीजेपी की सरकार है।


Download Android App
Download iOS App



