प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने ‘यूट्यूबर’ सिद्धार्थ यादव उर्फ एल्विश यादव (Elvish Yadav) और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ पार्टियों में मादक पदार्थ के रूप में सांप के जहर का संदिग्ध रूप से इस्तेमाल के आरोप में धनशोधन का मामला दर्ज किया है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। केंद्रीय एजेंसी ने पिछले महीने उत्तर प्रदेश में गौतम बौद्ध नगर जिला पुलिस द्वारा एल्विश और उससे जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ दायर एक प्राथमिकी और आरोप पत्र का संज्ञान लेने के बाद धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत मामला दर्ज किया है।
- ED ने एल्विश और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ धनशोधन का मामला दर्ज किया
- धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत मामला दर्ज किया गया
- जांच में एल्विश और मामले से जुड़े कुछ अन्य लोगों से पूछताछ की जाएगी
जांच में एल्विश से होगी पूछताछ
सूत्रों ने बताया कि जांच के दौरान एल्विश यादव और मामले से जुड़े कुछ अन्य लोगों से पूछताछ की जाएगी। नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव द्वारा आयोजित पार्टियों में मादक पदार्थ के रूप में सांप के जहर के इस्तेमाल की जांच के सिलसिले में 17 मार्च को यादव को गिरफ्तार किया था।
कई धाराओं में मामला दर्ज
नोएडा पुलिस ने रियलिटी शो ‘बिग बॉस OTT-2’ के विजेता एल्विश यादव के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (NDPS) अधिनियम, वन्यजीव संरक्षण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता (IPC) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। पशु अधिकार गैर सरकारी संगठन ‘पीपल फॉर एनिमल्स’ (पीएफए) के एक प्रतिनिधि की शिकायत पर पिछले साल तीन नवंबर को नोएडा के सेक्टर 49 थाने में दर्ज प्राथमिकी में नामजद छह लोगों में यादव भी शामिल था।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App





