हरिद्वार, संजय चौहान (पंजाब केसरी): विजिलेंस की टीम ने शनिवार को कनखल में ऊर्जा निगम के एसडीओ को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने भाजपा पार्षद के भाई से काम की एवज में 20 हजार रुपये की मांग की थी। फिलहाल टीम ने विजिलेंस आरोपी एसडीओ संदीप कुमार से उनके कार्यालय में पूछताछ कर रही है। बिजली कनेक्शन के नाम पर कनखल क्षेत्र के भाजपा पार्षद लोकेश पाल के भाई से 20 हजार की रिश्वत मांगने के आरोप में विजिलेंस टीम ने ऊर्जा विभाग के एसडीओ संदीप शर्मा को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। मामला कनखल के जगजीतपुर क्षेत्र स्थित बिजली घर का है। बिजली कनेक्शन के नाम पर कनखल क्षेत्र के भाजपा पार्षद लोकेश पाल के भाई से 20 हजार की रिश्वत मांगने के आरोप में विजिलेंस टीम ने ऊर्जा विभाग के एसडीओ संदीप शर्मा को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। मामला कनखल के जगजीतपुर क्षेत्र स्थित बिजली घर का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा पार्षद लोकेश पाल के भाई महेश पाल को बिजली का कनेक्शन लेना था इसके लिए वह लंबे समय से ऊर्जा निगम के दफ्तर के चक्कर काटते काटते परेशान हो गया था लेकिन महेश पाल का काम नहीं हो रहा था। आरोप है कि एसडीओ संदीप शर्मा ने इस काम के लिए उससे रिश्वत की मांग की। संदीप शर्मा ने इसकी सूचना विजिलेंस को दी। जिसके बाद विजिलेंस ने एसडीओ को रंगे हाथ पकड़ने के लिए पूरा जाल बिछाया। तय योजना के अनुसार शनिवार दोपहर महेश पाल पैसे लेकर पहुंचा और जैसे ही एसडीओ ने रकम हाथ में पकड़ी, विजिलेंस ने रंगे हाथ दबोच लिया। इससे ऊर्जा निगम कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई विजिलेंस की टीम इस एसडीओ से पूछताछ करने के साथ साथ एसडीओ संदीप शर्मा के सभी दस्तावेज भी सीज कर दिये हैं।
ऊर्जा निगम का एसडीओ 20 हजार रूपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
Summary :
विजिलेंस की टीम ने शनिवार को कनखल में ऊर्जा निगम के एसडीओ को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने भाजपा पार्षद के भाई से काम की एवज में 20 हजार रुपये की मांग की थी।


Download Android App
Download iOS App



