जर्जर मकान ढहाने गये इंदौर नगर निगम के दल के साथ दो दिन पहले हुए विवाद के बाद चर्चा में आए बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय के शहर में पोस्टर लगाए गए है। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने शहरभर में आकाश विजयवर्गीय के पोस्टर्स लगाए हैं, जिनमें ‘सैल्यूट आकाश जी’ लिखा हुआ है।
बता दें बीजेपी इंदौर के राजवाड़ा में बड़ा मंच तैयार कर रही है, सैकड़ों की संख्या में ये पोस्टर्स लगाए जा रहे हैं। वहीं जर्जर मकान ढहाने गये इंदौर शहरी निकाय के जिस अफसर को आकाश विजयवर्गीय ने बैट से पीटा था, उसे एक निजी अस्पताल की गहन चिकित्साइकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया है। पलासिया क्षेत्र स्थित इस निजी अस्पताल के एक डॉक्टर ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की।

उन्होंने बताया कि नगर निगम के भवन निरीक्षक धीरेंद्र सिंह बायस (46) को गुरुवार देर शाम उच्च रक्तचाप की शिकायत पर आईसीयू में भर्ती किया गया। डॉक्टर ने बताया कि मरीज की हालत स्थिर बनी हुई है। आकाश (34) बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे हैं और नवंबर 2018 का विधानसभा चुनाव जीतकर पहली बार विधायक बने।

शहर के गंजी कम्पाउंड क्षेत्र में एक जर्जर भवन ढहाने की मुहिम के दौरान बुधवार को बड़े विवाद के बाद बीजेपी विधायक ने नगर निगम के भवन निरीक्षक को क्रिकेट के बल्ले से पीट दिया था। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने शहरभर में आकाश विजयवर्गीय के पोस्टर्स लगाए हैं, जिनमें ‘सैल्यूट आकाश जी’ लिखा हुआ है। बता दें बीजेपी इंदौर के राजवाड़ा में बड़ा मंच तैयार कर रही है, सैकड़ों की संख्या में ये पोस्टर्स लगाए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि बीजेपी यहां बड़ा प्रदर्शन करने की तैयारी में है। विजयवर्गीय इस मामले में गिरफ्तारी के बाद फिलहाल न्यायिक हिरासत के तहत स्थानीय जेल में बंद हैं। पिछले दो दिन में यहां की अलग-अलग अदालतें उनकी दो जमानत अर्जियां खारिज कर चुकी हैं।


Download Android App
Download iOS App



