हरिद्वार : विजय दिवस के अवसर पर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय हरिद्वार द्वारा ऑडिटेरियम हाॅल ऋषिकुल महाविद्यालय हरिद्वार में विजय दिवस समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कमाण्डर ऐ.के चौधरी (से.नि.) ने दीप प्रज्ज्वलित कर की।
इसके उपरांत युद्ध में शहीद सैनिकों के सम्मान में दो मिनट का मौन धारण किया गया। इस अवसर पर शहिदों को नमन करते हुये कहा कि आप और हम इस शक्तिशाली राष्ट्र के नागरिक है। इसमे उत्तराखण्ड का विशेष योगदान है उत्तराखण्ड के हर घर और हर परिवार से सैनिक है।
उन्होंने कहा कि सैनिकों के प्रति हमारी क्या जिम्मेदारी है इसे समझना होगा, शहीद सैनिकों के परिवारों के दर्द को समझना होगा। उन्होंने कहा कि अगर आप कमजोर की मद्द कर सकते है तो इससे बडा सुख और कोई नहीं है। हमारा देश आज दुनिया का अग्रणी राष्ट्र है। उन्होंने कहा कि सभी को देश एवं सैनिकों के प्रति सम्मान का भाव रखना चाहिए।
सैनिकों के बलिदान की तुलना किसी से नहीं की जा सकती है। हमारा कर्त्तव्य है कि जो सैनिक राष्ट्र रक्षा में अपना सर्वस्व बलिदान करते हैं उनके परिवार के हितों का ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास रहता है कि सैनिकों के हर कार्य को प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा कोई भी सैनिक, पूर्व सैनिक एवं उनके आश्रित अपने अपने किसी भी कार्य के लिए उनसे निजी रूप से कभी भी मिल सकते हैं।
इस अवसर पर मेजर विकास सहगल, मेजर सुजाता सहगल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रिद्विम अग्रवाल, एडीएम वित्त ललित नारायण मिश्र, एडीएम प्रशासन भगवत किशोर मिश्रा, नगर मजिस्ट्रेट नूपूर वर्मा तथा बडी संख्या में भूतपूर्व सैनिक उने परिवार जन एवं स्कुली बच्चे उपस्थित थे।
– संजय चौहान


Download Android App
Download iOS App



