जमीनी घोटाले से जुड़े दो मामलों को लेकर सिंधिया के खिलाफ EWO ने दोबारा शुरू की जांच

Summary :

बीजेपी नेता सिंधिया पर एक ही जमीन को कई बार बेचने का आरोप है, सरकारी जमीन को भी बेचने का आरोप है।

कांग्रेस का दामन छोड़ हाल में ही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हुए कद्दावर नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया पर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EWO) ने 10 करोड़ रुपए से जुड़े एक जमीनी घोटाले को लेकर फिर से जांच शुरू कर दी है। घोटाले से सम्बंधित जांच साल 2014 से शुरू चुकी है। 
दरअसल, बीजेपी नेता सिंधिया पर एक ही जमीन को कई बार बेचने का आरोप  है, सरकारी जमीन को भी बेचने का आरोप है। हालांकि इससे पहले सिंधिया के मीडिया अधिकारी का कहना है कि इन दोनों ही मामलों को पहले सबूतों के अभाव में खत्म किया जा चुका है। 

राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन, सिंधिया सहित अनेक दिग्गज दाखिल करेंगे पर्चा

मीडिया अधिकारी ने मामले की दोबारा जांच को लेकर मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार पर बदले की भावना का आरोप लगाया है। बता दें की बीजेपी नेता सिंधिया आज  राज्यसभा चुनाव के लिए भोपाल में अपना नामांकन दाखिल करेंगे।  गुरुवार को ज्योतिरादित्य भोपाल पहुंचे, जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। 
ज्योतिरादित्य सिंधिया दोपहर दो बजे के करीब विधानसभा में अपना नामांकन भरेंगे। बीजेपी में गुरुवार को शामिल होने के बाद सिंधिया पहली बार भोपाल आए तो पार्टी की ओर से उनका शानदार स्वागत किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनके लिए डिनर का आयोजन किया, रात को शिवराज के घर पर ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरेंद्र सिंह तोमर डिनर पर पहुंचे। 

Desk Team