महाराष्ट्र शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित 12वीं एवं 10वीं कक्षा की लिखित परीक्षा 23 अप्रैल से 21 मई के बीच आयोजित की जाएगी। महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव अशोक भोसले ने शनिवार को बताया कि 12वीं कक्षा की परीक्षा 23 अप्रैल से 21 मई के बीच आयोजित की जाएगी जबकि 10वीं की बोर्ड परीक्षा 29 अप्रैल को शुरू होगी एवं 20 मई तक चलेगी।
सामान्य तौर पर इन परीक्षाओं को फरवरी एवं मार्च महीने में कराया जाता है लेकिन कोविड-19 महामारी की वजह से तिथियों में बदलाव किया गया है। भोसले ने कहा, ‘‘हमने 16 फरवरी को परीक्षा की प्रस्तावित तारीख जारी की थी और हितधारकों से सुझाव आमंत्रित किए थे। उनके साथ विचार-विमर्श करने के बाद हमने परीक्षा की अंतिम तारीख तय की है।’’


Download Android App
Download iOS App



