ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि बैंकिग नेटवर्क के विस्तार से खासतौर पर कोविड-19 के वक्त में कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने में मदद मिलेगी। पटनायक ने कहा कि समाज के सभी वर्गों के वित्तीय समावेश के मामले में सामाजिक पहुंच अभियानों ने ओडिशा को देश में एक मॉडल बनाया है।
पटनायक ने एचडीएफसी बैंक की आठ नयी शाखाओं का वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए उद्घाटन करते हुए शुक्रवार को कहा, ‘‘राज्य में बैंकिंग नेटवर्क का विस्तार हमारे जन कल्याणकारी कार्यक्रमों के लिए सहायक होगा।’’
उन्होंने कहा कि मौजूदा कोरोना वायरस संकट में नई शाखाओं का उद्घाटन बैंक से नहीं जुड़े लोगों के वित्तीय समावेश की दिशा में एक कदम है।
एक बैंक अधिकारी ने कहा कि खुर्दा जिले में पांच और सुंदरगढ़, संबलपुर और केंद्रपाड़ा में नयी शाखाओं से 100 से अधिक नौकरियां पैदा होंगी। पटनायक ने कहा, ‘‘मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि एचडीएफसी बैंक ओडिशा के अर्द्ध शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अपने शाखा नेटवर्क का विस्तार करता रहा है।’’


Download Android App
Download iOS App



