जबरन वसूली मामला : गैंगस्टर छोटा शकील के करीबी पर मुंबई क्राइम ब्रांच का शिकंजा, कुरैशी को हिरासत में लिया

Summary :

मुंबई पुलिस ने शनिवार को भगोड़े बदमाश छोटा शकील के रिश्तेदार सलीम इकबाल कुरैशी उर्फ सलीम फ्रूट को जबरन वसूली के एक मामले की जांच के सिलसिले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी से अपनी हिरासत में लिया

मुंबई पुलिस ने शनिवार को भगोड़े बदमाश छोटा शकील के रिश्तेदार सलीम इकबाल कुरैशी उर्फ सलीम फ्रूट को जबरन वसूली के एक मामले की जांच के सिलसिले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से अपनी हिरासत में लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
कुरैशी भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम और उसके सहयोगियों के खिलाफ विभिन्न गैरकानूनी गतिविधियों के लिए एनआईए द्वारा दर्ज एक मामले के सिलसिले में न्यायिक हिरासत में था।
उन्होंने कहा, ”मुंबई अपराध शाखा के एंटी एक्सटॉर्शन सेल (एईसी) ने जबरन वसूली मामले में उसे हिरासत में लिया है। दाऊद इब्राहिम के कथित सहयोगी रियाज भाटी को भी पहले इस मामले में पकड़ा गया था ।”
उन्होंने कहा कि उक्त मामला एक कारोबारी की शिकायत पर आधारित है। उनका कहना था कि भाटी और कुरैशी ने उनसे जबरन वसूली की थी।

Shera Rajput