भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी सुजॉय लाल थाउसेन और अनीश दयाल सिंह को क्रमशः सीआरपीएफ और आईटीबीपी का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है। एक सरकारी आदेश में शनिवार को यह जानकारी दी गई है।
मध्य प्रदेश कैडर के 1988 बैच के अधिकारी थाउसेन वर्तमान में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के महानिदेशक (डीजी) के रूप में कार्यरत हैं और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं।
आईपीएस अधिकारी कुलदीप सिंह (1986 बैच) के सेवानिवृत्त होने के बाद शुक्रवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के डीजी का पद रिक्त हो गया था।
मणिपुर कैडर के 1988 बैच के अधिकारी अनीश दयाल सिंह वर्तमान में खुफिया ब्यूरो में विशेष निदेशक के रूप में कार्यरत हैं।
थाउसेन की सेवानिवृत्ति इस साल नवंबर में निर्धारित है, जबकि सिंह दिसंबर, 2024 में सेवानिवृत्त होंगे।
उनकी नियुक्ति का आदेश कार्मिक मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) से मंजूरी के बाद जारी किया गया।


Download Android App
Download iOS App



