भारतीय जनता पार्टी के नेता देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे चक्रवात ताउते पर ”राजनीतिक बयान” दे रहे हैं और उन्हें सुझाव दिया कि यह ”राजनीति करने का समय” नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री चक्रवात प्रभावित इलाकों के दौरे पर थे। सिंधुदुर्ग में संवाददाताओं के साथ बातचीत में विधानसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि ठाकरे सरकार राहत पर खोखले वादे कर रही है क्योंकि पिछले साल निसर्ग चक्रवात से प्रभावित लोगों को अब तक मुआवजा नहीं मिला है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कोंकण के चक्रवात प्रभावित इलाकों के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने जिस प्रकार राजनीतिक बयान दिया है उससे मैं आश्चर्यचकित हूं। उनका दौरा केवल तीन घंटे का था और यह राजनीति में शामिल रहने का वक्त नहीं है। पिछले साल निसर्ग चक्रवात से प्रभावित लोगों को अब तक आर्थिक सहायता नहीं मिला है। यह सरकार ठोस कदम उठाने के बदले खोखले वादे कर रही है।
फडणवीस ने प्रदेश के सिंधुदुर्ग जिले के देवगाड में एनडीआरएफ की तैनाती नहीं करने के लिए राज्य सरकार की खिंचाई की। उन्होंने कहा कि अगर संगठित तरीके से और समय पर विशेषज्ञ एजेंसियां काम करती तो जान और माल की हानि को रोका जा सकता था।


Download Android App
Download iOS App



