हरिद्वार, संजय (पंजाब केसरी): खुद को सीबीआई ऑफिसर बता कर मौज काट रहे युवक को बहादराबाद पुलिस ने उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिले से गिरफ्तार कर लिया है।बता दें कि फर्जी ऑफिसर ने बहादराबाद निवासी एक युवती से अपने आप को सीबीआई का ऑफिसर बता कर सगाई एक वर्ष पहले कर ली थी। वहीं लड़की के भाई को धीरे-धीरे युवक पर शक होने लगा। जिसके बाद लड़की के भाई ने बहादराबाद थाना पुलिस में एफआईआर दर्ज करा दी थी। पुलिस के मुताबिक हरिद्वार पुलिस द्वारा सीबीआई ब्रांच दिल्ली और देहरादून में दस्तावेजों को खंगालने के बाद कथित फर्जी सीबीआई के डीसीपी को बेहट सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया है। वहीं मामले में बहदराबाद थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि फर्जी ऑफिसर का नाम वसीम आजम है, जिसके पास से डीसीपी की फर्जी आईडी, फोटोग्राफ्स और अन्य दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। आरोपी ने पूछताछ के दौरान फ़र्ज़ी आई डी कार्ड से ठगी करना भी कबूल किया है। पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।
बहादराबाद पुलिस की पकड़ में आया फर्जी सीबीआई ऑफिसर
Summary :
हरिद्वार, संजय (पंजाब केसरी): खुद को सीबीआई ऑफिसर बता कर मौज काट रहे युवक को बहादराबाद पुलिस ने उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिले से गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि फर्जी ऑफिसर ने बहादराबाद निवासी एक युवती से अपने आप को सीबीआई का ऑफिसर बता कर सगाई एक वर्ष पहले कर ली थी। वहीं लड़की के भाई को धीरे-धीरे युवक पर शक होने लगा।


Download Android App
Download iOS App



