मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के 100 दिन के भीतर खाली खजाना होने के बाद भी सरकार ने प्रदेश के 50 लाख किसानों की कर्जमाफी का फैसला लिया। कमलनाथ ने कल जिले की चौरई तहसील में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अब तक 22 लाख किसानों का कर्जा माफ भी किया जा चुका है।
उन्होंने कहा कि किसानों को गुमराह करने वाले सुन लें कि कांग्रेस सरकार प्रदेश के 50 लाख किसानों का कर्ज माफ करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने बिजली बिल आधा करने का वादा पूरा किया, विवाह योजना में 51 हजार राशि देने का वचन लागू कर दिया।
चुनावों के बाद भाजपा का दिल्ली का ‘मुख्य इंजन’ भी पटरी से उतर जाएगा : पटनायक
भावांतर राशि का भुगतान करने का वचन भी पूरा हुआ। शेष वचन भी पूरे होंगे। इस दौरान उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर पांच साल पहले किए वादों की वादाखिलाफी करने का आरोप लगाया।


Download Android App
Download iOS App




