देवभूमि उत्तराखंड से एक दिल दहलाने वाला वाकया सामने आया है। जहां कलयुगी बाप ने दूसरी शादी करने के लिए अपनी दो बेटियों को मौत के घाट उतार दिया। मामला डोईवाला क्षेत्र के अंतर्गत केशव बस्ती का है। शुक्रवार देर शाम जितेंद्र साहनी नाम एक पिता ने अपने ही दो मासूम बेटियों की गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद साहनी मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डेढ़ साल की मृतक अनुसूया और तीन साल की आंचल का शव कब्जे लेकर आगे की कार्यवाही की। पुलिस के मुताबिक अपनी दो मासूम बच्चियों की हत्या कर फरार होने वाला अभियुक्त जितेंद्र साहनी मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। मामले में धारा 302 तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक इस मामले की सूचना मृतक बच्चियों की नानी ने पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि रोजाना पड़ोस में रहने वाली उनकी नानी बच्चियों को रात में देखने आती थी। शुक्रवार देर शाम जब वह मासूम बच्चों को उनके कमरे में गई तो उसके होश उड़ गए।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि अपनी मासूम बच्चियों के लिए हैवान बना पिता जितेंद्र दूसरी शादी करना चाहता था। लेकिन इस शादी के लिए उसके मासूम बच्चें आड़े आ रहे थे। बस इसी कारण उसने बेरहमी से डेढ़ साल की अनुसुइया और तीन साल की बेटी आंचल का कत्ल कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी जितेंद्र की पहली पत्नी ने लगभग एक साल पहले दोंनो बच्चियों सहित पति को छोड़ दूसरी शादी कर ली थी। इसके बाद से जितेंद्र अपनी मां और दोनों बच्चियों के साथ केशव बस्ती में रह रहा था।


Download Android App
Download iOS App



