जेल में छापेमारी के डर से कैदी ने निगल लिया मोबाइल फोन! डॉक्टरो ने ऐसे निकाला

Summary :

कर्नाटक की शिवमोगा सेंट्रल जेल से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक कैदी ने जेल में मोबाइल फोन को निगल लिया. यह घटना गांजा तस्करी के मामले में सजा काट रहे 30 वर्षीय दोषी दौलत उर्फ गुंडू से जुड़ी है. दौलत ने 24 जून, 2025 को जेल कर्मचारियों से पेट में तेज दर्द होने की शिकायत की. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दौदत ने जेल स्टाफ को बताया कि उसने गलती से एक पत्थर का टुकड़ा निगल लिया है. इस शिकायत के बाद उसे तुरंत मैकगन अस्पताल भेजा गया. जांच के दौरान डॉक्टरों को उसके पेट में…

कर्नाटक की शिवमोगा सेंट्रल जेल से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक कैदी ने जेल में मोबाइल फोन को निगल लिया. यह घटना गांजा तस्करी के मामले में सजा काट रहे 30 वर्षीय दोषी दौलत उर्फ गुंडू से जुड़ी है. दौलत ने 24 जून, 2025 को जेल कर्मचारियों से पेट में तेज दर्द होने की शिकायत की.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दौदत ने जेल स्टाफ को बताया कि उसने गलती से एक पत्थर का टुकड़ा निगल लिया है. इस शिकायत के बाद उसे तुरंत मैकगन अस्पताल भेजा गया. जांच के दौरान डॉक्टरों को उसके पेट में एक फॉरेन ऑब्जेक्ट (विदेशी वस्तु) मिला, जिसके बाद डॉक्टरों ने सर्जरी की सलाह दी.

पेट से निकला मोबाइल फोन

सर्जरी के दौरान डॉक्टरों ने दौलत के पेट से एक मोबाइल फोन निकाला. यह फोन केचाओडा ब्रांड का था और इसकी लंबाई 3 इंच और चौड़ाई 1 इंच थी. डॉक्टरों ने इसे सुरक्षित रूप से बाहर निकाला और जेल प्रशासन को सौंप दिया. यह पूरी प्रक्रिया 8 जुलाई, 2025 को सफलतापूर्वक पूरी हुई.

जेल प्रशासन की शिकायत और कार्रवाई

इस घटना के बाद शिवमोग्गा सेंट्रल जेल के मुख्य अधीक्षक पी. रंगनाथ ने तुंगा नगर पुलिस थाने में दौलत के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई. जेल प्रशासन ने दौलत के खिलाफ जेल परिसर में प्रतिबंधित वस्तु लाने का मामला दर्ज किया. बता दें कि दौलत को जून 2024 में ड्रग तस्करी के मामले में 10 साल की सजा सुनाई गई थी.

जांच और सुरक्षा चिंताएं

जांच से यह भी सामने आया कि पुलिस की छापेमारी के दौरान दौलत ने फोन छिपाने के लिए उसे निगल लिया था. इसके बाद जेल प्रशासन इस घटना की गहराई से जांच कर रहा है कि कड़ी सुरक्षा और जांच के बावजूद मोबाइल फोन जेल में कैसे पहुंच रहे हैं.

यह भी पढ़ें-‘तुम नहीं मिले तो मर जाऊंगी…’, शादी के 15 दिन बाद मजदूर संग भागी दुल्हन

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।