‘तुम नहीं मिले तो मर जाऊंगी…’, शादी के 15 दिन बाद मजदूर संग भागी दुल्हन

Summary :

Andhra Pradesh News: आजकल शादी और रिश्ते बस एक मज़ाक बनकर रह गए हैं। ऐसा लगता है जैसे ज़िंदगी में रिश्तों का कोई मोल ही नहीं रह गया है। हर रोज़ रिश्तों को तार-तार करने वाला कोई न कोई मामला सामने आ ही जाता है। इससे आपका शादी और प्यार पर से विश्वास उठ सकता है। इसी बीच आंध्र प्रदेश के कोप्पल से एक मामला सामने आया है। जहां शादी के 15 दिन बाद ही दुल्हन अपने पति को छोड़कर मजदूर के साथ भाग गई। यह सब सुनकर आपको एक पल के लिए आश्चर्य जरूर होगा। लेकिन इसकी पूरी घटना…

Andhra Pradesh News: आजकल शादी और रिश्ते बस एक मज़ाक बनकर रह गए हैं। ऐसा लगता है जैसे ज़िंदगी में रिश्तों का कोई मोल ही नहीं रह गया है। हर रोज़ रिश्तों को तार-तार करने वाला कोई न कोई मामला सामने आ ही जाता है। इससे आपका शादी और प्यार पर से विश्वास उठ सकता है। इसी बीच आंध्र प्रदेश के कोप्पल से एक मामला सामने आया है। जहां शादी के 15 दिन बाद ही दुल्हन अपने पति को छोड़कर मजदूर के साथ भाग गई। यह सब सुनकर आपको एक पल के लिए आश्चर्य जरूर होगा। लेकिन इसकी पूरी घटना की पूरी सच्चाई जानकार आप दंग रह जाएंगे।

जानें पूरी घटना

बता दें कि शादी के बाद दुल्हन अपने ससुराल में थी जहां उसका प्रेमी अचानक पहुंचा और उससे कहा कि चलोगी मेरे साथ? बॉयफ्रेंड ने ऐसा क्यों कहा चलिए आगे बताते हैं। दरअशल, गर्लफ्रेंड ने कहा, “मैं तुमसे प्यार करती हूं. तुम नहीं मिले तो मर जाऊंगी… . बस इतना सुनने के बाद बॉयफ्रेंड अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसके ससुराल पहुंचा। फिर दोनों चोरी छिपे वहां से फरार हो गए। दुल्हन के ससुराल वालों ने इसकी जानकारी उसके मायके वालों को दी।

Bijnor: Bride Eloped With Her Lover A Day Before The Wedding - Amar Ujala  Hindi News Live - Bijnor:घर में चल रही थीं शादी की तैयारी, एक दिन पहले  प्रेमी संग फरार

साहब, हमें सुरक्षा दो

खबर है कि लड़की के घरवाले लड़का को लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इसपर दोनों रोते-बिलखते पास के पुलिस थाने पहुंचे, जहां लड़की ने पुलिस से कहा, “साहब, हमें सुरक्षा दो.. नहीं तो मम्मी-पापा दोनों को मार देंगे।” मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दुल्हन के पापा ठीकेदारी का काम करते हैं। वहां एक मजदूर उनके लिए प्लास्टर का काम करता था, दुल्हन उसी लड़के से प्यार करने लगी थी। यह बात जब लड़की के परिवार को मालूम लगा तो उन्होंने अपनी बेटी की शादी कहीं और करवा दी।

पिता ने जबरन करवा दी शादी

दुल्हन ने कहा- सर मैंने पापा से कहा भी था कि मैं वेंकटेश से शादी करना चाहती हूं. मगर वो मुझे जबरन गांव ले गए. वहां किसी और से शादी करवा दी. मैं इस शादी से बिल्कुल भी खुश नहीं थी. यह जोड़ा फिलहाल कोप्पल एसपी ऑफिस में रह रहा है. उन्होंने एसपी से कहा है कि जब तक उन्हें सुरक्षा नहीं मिल जाती, वे कहीं नहीं जाएंगे. अब देखना होगा कि कोप्पल पुलिस इस जोड़े को साथ रहने की इजाजत देती है या नहीं और उन्हें किस तरह की सुरक्षा मुहैया कराती है.

also read:Air India Plane Crash: दोनों इंजन हुए बंद, कॉकपिट में पायलटों की बीच बातचीत आई सामने

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।