हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार है। तो वहीं, विपक्षी दल कांग्रेस प्रदेश की सरकार पर लगातार हमलावर बनी हुई है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता दीपक शर्मा ने आज आरोप लगाया कि प्रदेश में मंडी लोकसभा सीट समेत विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में हार के डर से सरकार कराने से भाग रही है।
शर्मा ने यहां जारी बयान में दावा किया कि मुख्यमंत्री की कुर्सी खतरे में है इसलिए उपचुनाव स्थगित करने का दांव चला। उन्होंने दावा किया कि सरकार जानती थी कि भारतीय जनता पार्टी की ‘जनविरोधी‘ नीतियों के कारण लोग पार्टी और सरकार से नारात्र हैं इसलिए उपचुनावों के नतीजे उनके खिलाफ जाएंगे। शर्मा ने दावा किया लेकिन यह राहत वक्ती है, क्योंकि जब चुनाव कराये जाएंगे, पार्टी हारेगी।

उधर, देश के विभिन्न हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 42,766 नये मामले दर्ज किये गये, जबकि 38091 लोगों ने इस महामारी को मात दी। देश में शनिवार को 71 लाख 61 हजार 760 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये। देश में अब तक 68 करोड़ 46 लाख 69 हजार 760 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 42,766 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ 29 लाख 88 हजार 673 हो गया है। इस दौरान 38 हजार 091 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर तीन करोड़ 21 लाख 38 हजार से अधिक हो गई है।

Download Android App
Download iOS App