मुंबई के मानखुर्द में शुक्रवार को लगी भीषण आग पर 24 घंटे बाद पा लिया गया है। आग मानखुर्द के कुर्ला स्क्रैप में स्क्रैप मैटेरियल में लगी थी। मानखुर्द क्षेत्र मुंबई का एक उपनगरीय इलाका है। यहां स्थित एक कबाड़ गोदाम में यह भीषण आग लगी। आग किस वजह से लगी है, इसका अभी पता नहीं चला है।
जानकारी के अनुसार, आग लगने से उठते 10 से 15 फीट के धुएं के गुबार को दूर से ही देखा जा सकता है। शुक्रवार दोपहर में करीब 2.44 बजे आग लगी थी। आग लगने के साथ ही काले धुएं के विशाल गुब्बार को इस क्षेत्र से निकलते देखा गया था। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग काफी भीषण है, यह 3 लेवल की आग है और पानी के कई टैंकर घटनास्थल पर पहुंच गए है।
कई दमकल गाड़ियों को फिलहा ल काम पर लगाया गया है। उन्होंने कहा कि अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



