शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और उनके पति राज कुंद्रा और अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज

Summary :

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और उनके पति राज कुंद्रा और अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज हुई है। उन पर गोल्ड स्कीम में एक निवेशक से धोखाधड़ी करने का आरोप है।

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और उनके पति राज कुंद्रा और अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज हुई है। 
उन पर गोल्ड स्कीम में एक निवेशक से धोखाधड़ी करने का आरोप है। 
एनआरआई सचिन जोशी ने खार पुलिस से हाल ही में संपर्क किया था और शिकायत की थी कि उनके साथ सतयुग गोल्ड प्राइवेट लिमिटेड ने धोखाधड़ी की है। यह कंपनी पहले शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और राजकुंद्रा चलाते थे। 
शिकायतकर्ता के अनुसार उन्होंने मार्च 2014 में 18.58 लाख रुपये में एक किलोग्राम सोना इस कंपनी की गोल्ड स्कीम के तहत खरीदा था। 
पांच साल के प्लान के तहत उन्हें एक गोल्ड कार्ड दिया गया और उसमें इस अवधि के बाद उन्हें निश्चित मात्रा में सोने को भुनाने का वादा भी किया गया था लेकिन 25 मार्च, 2019 को अवधि समाप्त होने के बाद उन्हें पता चला कि कंपनी का बांद्रा कुर्ला कार्यालय बंद है। 
इस कंपनी से अभिनेत्री और उनके पति ने क्रमश: 2016 और 2017 में इस्तीफा दे दिया था।

Shera Rajput