कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ कथित तौर पर अपशब्दों का स्तेमाल करने के लिए हिमाचल प्रदेश निर्वाचन कर्यालय ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती मंगलवार को नोटिस जारी किया। इसके साथ ही आयोग सात्तारूढ दल के नेता की जीभ काट लेने की ‘‘धमकी’’ के मामले की भी जांच कर रहा है।
बद्दी पुलिस ने सत्ती के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 294 (अश्लील हरकतें) के तहत मामला भी दर्ज किया है।
वोटिंग से 2 दिन पहले कनिमोझी के घर आयकर विभाग का छापा
राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी देवेश कुमार ने कहा कि सत्ती को सोलन जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के लिए नोटिस थमाया गया है और उनसे नोटिस मिलने के 24 घंटे के भीतर जवाब तलब किया गया है।
कुमार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने सत्ती की कथित अभद्र टिप्पणी पर कड़ा संज्ञान लिया है ।
वहीं पुलिस भाजपा की शिकायत पर कांग्रेस समर्थक विनय शर्मा की सत्ती की जबान काटने पर 10 लाख रुपये का इनाम देने वाली कथित धमकी की जांच कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



