बंगाल : TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने ‘सीता’ पर दिया विवादित बयान, दर्ज हुई FIR

Summary :

कल्याण बनर्जी के बयान पर बीजेपी नेता लॉकेट चटर्जी ने कहा है कि वह हमारी परंपरा, महाभारत और रामायण का अपमान कर रहे हैं। जिसका जवाब उन्हें 2021 विधानसभा चुनाव में मिल जाएगा।

पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी ने देवी सीता पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने रावण द्वारा सीता के हरण की तुलना उत्तर प्रदेश के हाथरस कांड से की। उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से हंगामा मच गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने इस मामले में बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
वायरल वीडियो में टीएमसी सांसद कह रहे हैं, ‘सीता ने भगवान राम से कहा कि अच्छा हुआ मेरा हरण रावण ने किया था ना कि उसके चेलों ने, नहीं तो मेरा हश्र भी हाथरस जैसा होता।’ इस बयान पर बीजेपी नेता लॉकेट चटर्जी ने कहा है कि वह हमारी परंपरा, महाभारत और रामायण का अपमान कर रहे हैं। जिसका जवाब उन्हें 2021 विधानसभा चुनाव में मिल जाएगा। 

BJP ने TMC पर लगाए आरोप, कहा- कृषि कानूनों के खिलाफ प्रस्ताव लाना लोगों को मूर्ख बनाने की चाल

भाजयुमो सदस्य आशीष जायसवाल ने भी कल्याण बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। जायसवाल ने कहा है कि टीएमसी सांसद के बयान से बंगाली समाज आहत हुआ है। शिकायत दर्ज कराई है। इसमें कहा है कि हम चाहते हैं कि वे अपने बयान पर माफी मांगें।
कल्याण बनर्जी के बयान पर बंगाल बीजेपी प्रमुख कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, ये सब बकवास और मूर्खतापूर्ण टिप्पणी है। मैं इस पर प्रतिक्रिया भी नहीं दूंगा, क्योंकि इस तरह की बकवास, फालतू लोग ही करते हैं। मैं बस यही सलाह देना चाहूंगा कि उन्हें मनोचिकित्सक के पास जाना चाहिए।

Desk Team