महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के एक संयंत्र में आग लग गई। घटना में जान-माल के नुकसान कोई खबर नहीं है। इस संबंध में एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि यहां से करीब 51 किलोमीटर दूर रायगढ़ के पातालगंगा रसायनी में रिलायंस इंडस्ट्रीज के संयंत्र में रविवार रात उस समय आग लग गई जब एक महीने से बंद पड़ी इसकी एक इकाई को फिर से चालू किया गया।
उन्होंने बताया कि इकाई में रखे रसायन में चिनगारी के बाद एक बॉयलर में आग लग गई। अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम की एक तथा आरआईएल की तीन दमकल गाड़ियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
उन्होंने बताया कि कंपनी ने घटना में हुए नुकसान की कोई औपचारिक शिकायत नहीं की है या कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। आरआईएल के एक अधिकारी ने बताया कि यह मामूली आग थी और इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ।


Download Android App
Download iOS App



