भारतीय चिकित्सा परिषद (आईएमए) द्वारा आहूत देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में सोमवार को ओडिशा के कई अस्पतालों के डॉक्टर कामकाज पर नहीं आए। यह हड़ताल पश्चिम बंगाल में आंदोलन कर रहे चिकित्सकों के समर्थन में की गई है। इस दौरान आपातकालीन और अस्पताल के अंदर की सेवाएं चालू रहीं, जबकि कई अस्पतालों में बाह्य मरीज विभाग (ओपीडी) की सेवाएं प्रभावित हुईं।
यहां के ब्रह्मपुर, संबलपुर और कटक के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर ओपीडी और अन्य गैर-जरूरी स्वास्थ्य सेवाओं से दूर रहे। ब्रह्मपुर में एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के अधीक्षक चरण पांडा ने बताया कि जूनियर डॉक्टर और छात्र काम का बहिष्कार कर रहे हैं जबकि आपातकालीन और ओपीडी सेवाओं के सामान्य कामकाज को सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि संबलपुर और कई अन्य जिलों के कई सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों ने हड़ताल पर जाने के बजाय ‘‘प्रतीकात्मक’’ विरोध प्रदर्शन किया।


Download Android App
Download iOS App



