मध्य मुंबई के दादर में एक बहुमंजिला इमारत की 22वीं मंजिल पर बृहस्पतिवार रात आग लग गई और बाद में यह भवन के अन्य हिस्सों में फैल गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि इस घटना में अभी किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है और आग लगने के कारण का तत्काल पता नहीं लग सका है।
अधिकारी ने कहा कि 42 मंजिला आवासीय टावर ‘आर ए रेजिडेंसी’ की 22वीं मंजिल पर रात करीब साढ़े आठ बजे बंद पड़े एक फ्लैट में आग लग गई।
उन्होंने बताया कि इमारत की अग्निशमन प्रणाली काम नहीं कर रही थी और दमकल एवं पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद हैं।
अधिकारी ने कहा कि 16 दमकल गाड़ियों और 90 मीटर ऊंची एक क्रेन सहित अन्य उपकरणों की मदद से आग बुझाने का अभियान जारी है।
बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के मुख्य अग्निशमन अधिकारी, दो अतिरिक्त मुख्य अग्निशमन अधिकारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी अभियान की निगरानी कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



