उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बृहस्पतिवार को मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी से मुलाकात की और कहा कि उनकी यात्रा ने भारतीयों के दिलों को छू लिया है।
दोनों नेताओं की इस मुलाकात के बारे में उपराष्ट्रपति सचिवालय ने ट्वीट कर जानकारी दी।
धनखड़ ने कहा कि मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी की इस यात्रा ने भारतीयों के दिलों को छुआ है और उन पर गहरा असर छोड़ा है।
दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि यह महत्वपूर्ण यात्रा दोनों देशों के बीच संबंधों को नयी ऊंचाइयों पर ले जाएगी।
तीन दिवसीय दौरे पर मंगलवार को यहां पहुंचे मिस्र के राष्ट्रपति बृहस्पतिवार को गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।


Download Android App
Download iOS App



