मुंबई के मानखुर्द इलाके में शुक्रवार तड़के कबाड़ के एक गोदाम में आग लग गई। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि मानखुर्द के मंडला क्षेत्र में स्थित एक गोदाम में तड़के तीन बजकर 15 मिनट पर आग लग गई।
आग बुझाने के लिए दमकल की कम से कम 12 गाड़ियां, 10 टैंकर और 150 अग्निशमनकर्मी मौके पर भेजे गए। अधिकारी ने कहा कि पांच घंटे की मशक्कत के बाद सुबह साढ़े आठ बजे आग पर काबू पाया गया। उन्होंने कहा कि आग में किसी के झुलसने की सूचना नहीं है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
आग लगने के बाद बाजार में कई दुकानों में बिजली के तार व कबाड़ का सामान बिखरा पड़ा है। बता दें कि सितंबर में भी बाजार में आग लगने की खबर आई थी। उस समय आग बाजार की सात से आठ दुकानों तक ही सीमित थी, जहां खाली केमिकल ड्रम सहित विभिन्न प्रकार की स्क्रैप सामग्री रखी हुई थी।


Download Android App
Download iOS App



