मुंबई के उपनगरीय भांडुप (पश्चिम) के ड्रीम मॉल में शुक्रवार की शाम आग लग गई। नगर निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि अभी तक किसी व्यक्ति के हताहत होने की खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि दमकल की गाड़ियों को वहां भेजा गया है और आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि आग रात करीब आठ बजे लगी।
इसी मॉल में 25 मार्च, 2021 को एक विशेष कोविड अस्पताल में आग लग गई थी जिसमें 11 लोगों की मौत हो गयी थी।


Download Android App
Download iOS App



