दक्षिण गोवा जिले की एक पहाड़ी में लगी आग, ‘वनों में मची भारी तबाही’

Summary :

दक्षिण गोवा जिले की एक पहाड़ी में आग लग गई है। इससे एक महीने पहले आग ने गोवा में कई स्थानों पर वनों को तबाह कर दिया था जिसमें महादयी वन्यजीव अभयारण्य भी शामिल है

दक्षिण गोवा जिले की एक पहाड़ी में आग लग गई है। इससे एक महीने पहले आग ने गोवा में कई स्थानों पर वनों को तबाह कर दिया था जिसमें महादयी वन्यजीव अभयारण्य भी शामिल है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि काणकोण शहर के पास कोपरा डोंगोर पहाड़ी पर रविवार रात को आग लगी। उन्होंने बताया कि आग पर सोमवार को तड़के तक काबू पा लिया। 
दमकल विभाग और आपातकालीन सेवओं को किया गया सूचित 
Goa Mhadei Wildfire Burning Rare Biodiversity Forest Continue To Burn Sixth  Days | Goa Wildfire Latest Updates: गोवा में मिल रहा जंगलों का वजूद, इतिहास  की सबसे भयंकर आग में झुलस रहे
आग की लपटों को काणकोण-मडगांव राजमार्ग से देखा जा सकता था जो आठ किलोमीटर दूर है। अधिकारी ने बताया “ अचानक पहाड़ी से आग की लपटें उठती देखी गईं जिसके बाद दमकल विभाग और आपातकालीन सेवाओं को सूचित किया गया।”
आग बुूझाने का काम सोमवार सुबह से जारी  
उन्होंने कहा, “आग बुझाने का काम तुरंत शुरू हुआ और यह सोमवार की सुबह तक जारी रहा।”अधिकारी ने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है लेकिन यह अभी पूरी तरह से नहीं बुझी है। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही थी। पिछले महीने चार मार्च को आग लगी जो फैल गई थी। इसकी वजह से महादयी, नेत्रावली और भगवान महावीर वन्यजीव अभयारण्यों में विभिन्न स्थानों में जंगलों को नुकसान पहुंचा था।
 

Desk Team