गुजरात के सूरत शहर में रसायन फैक्टरी में भीषण आग लगने से एक मजदूर की मौत हो गई जबकि 20 अन्य झुलस गए और तीन लोग लापता हैं।अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।सूरत के प्रभारी मुख्य अग्निशमन अधिकारी बसंत पारिख ने कहा कि शनिवार रात करीब साढ़े 10 बजे सचिन गुजरात औद्योगिक विकास निगम (जीआईडीसी) क्षेत्र में स्थित अनुपम रसायन इंडिया लिमिटेड की फैक्टरी में खतरनाक रसायनों से भरे कंटेनर में भीषण विस्फोट के बाद आग लग गई।
उन्होंने कहा कि आग जल्द ही फैक्टरी में फैल गई, जिसमें झुलसकर एक मजदूर की मौत हो गई।सचिन जीआईडीसी के पुलिस निरीक्षक डी.वी. बलदानिया ने कहा कि देर रात शव बरामद किया गया। आग की चपेट में आने से 20 मजदूर झुलस गए और उनका शहर के विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि तीन अन्य मजदूर लापता हैं।पुलिस अधिकारी ने कहा, “हम लापता मजदूरों का पता लगाने के लिए फैक्टरी परिसर की तलाशी ले रहे हैं।”पारिख ने कहा कि दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने में करीब दो घंटे लगे।उन्होंने कहा, “आग पर काबू पाने के बाद फैक्टरी के अंदर एक मजदूर का झुलसा हुआ शव मिला।”


Download Android App
Download iOS App



