मुंबई के भायखला इलाके में सोमवार पैकिंग मैटिरियल की इकाई में आग लग गई। हालांकि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। घटना में किसी की भी हताहत होने की खबर नहीं है।
एक फायर अधिकारी ने कहा
उन्होंने कहा कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। आग लगभग साढ़े पांच बजे धोबी घाट में कांचवाला कम्पाउंड में स्थित वाणिज्यिक प्रतिष्ठान में लगी।
उन्होंने कहा आग बड़े पैमाने पर लगी थी। इसे बुझाने के लिये पानी के चार टैंकर और इतनी ही संख्या में दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर भेजीं गईं। सुबह करीब साढ़े सात बजे आग पर काबू पाया जा सका। किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है और आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



