किसानों की स्थिति को लेकर प्रियंका ने BJP को घेरा, कहा- झूठी कर्ज माफी का ढोल पीट रही है UP सरकार

Summary :

प्रियंका गांधी ने कहा भाजपा सरकार अपनी तीन सालों की उपलब्धियों में सिर्फ झूठी कर्ज माफी का ढोल पीट रही है और उन्होंने किसानो ने हित में कोई काम नहीं किया।

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के किसानों की कर्ज माफी को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अपनी तीन सालों की उपलब्धियों में सिर्फ झूठी कर्ज माफी का ढोल पीट रही है और उन्होंने किसानो ने हित में कोई काम नहीं किया। इसके अलावा उन्होंने किसानो की आत्महत्या को लेकर सरकार से सवाल किया।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि ” सहारनपुर के इस किसान पर मात्र एक लाख चालीस हज़ार रुपए का लोन था लेकिन बैंक ने इस किसान को इतना प्रताड़ित किया कि उन्होंने बैंक के सामने ही आत्महत्या कर ली। यूपी में हर जगह यही हाल है। छोटे-छोटे लोनों के लिए किसानों को प्रताड़ित किया जा रहा है… दूसरी तरफ भाजपा सरकार अपनी तीन सालों की उपलब्धियों में झूठी कर्ज माफी का ढोल पीट रही है। इस परिवार के लिए क्या जवाब है उनके पास?”

CAA पोस्टर मामले पर इलाहाबाद हाईकोर्ट आज सुनाएगा फैसला

बता दें इससे पहले भी प्रियंका ने शनिवार को ट्वीट कर कहा ‘‘इन किसानों का दर्द सुनिये। ओलावृष्टि और भारी बारिश के चलते उत्तर प्रदेश की तमाम जगहों पर किसानों की फसल बर्बाद हो गई। कई किसानों की तो 80 फीसदी तक फसल बर्बाद हो गई है। उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार को कोरे दावे करने की बजाय नुक़सान का पूरा आकलन करके किसानों को उचित मुआवजा देना चाहिये।’’ प्रियंका का यह ट्वीट राज्य में हुए ओलावृष्टि को लेकर था जिसमे किसानों के सारे फसल बर्बाद हो गए थे।

Desk Team